मैनपुरी में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या; दो साल पहले आर्मी जवान से किया था प्रेम विवाह


मैनपुरी. जिले में मां-बेटी मंगलवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। मामला बिछवां थाना इलाके के हेमपुरा गांव का है। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में देवर को गिरफ्तार किया है। महिला ने दो साल पहले आर्मी जवान से प्रेम विवाह किया


कन्नौज की रहने वाली 26 वर्षीय अंजू मैनपुरी के हेमपुरा में दो साल पहले अपने रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। इसी दरम्यान उसे गांव निवासी विपिन शाक्य से प्रेम हो गया। दो तभी विपिन की आर्मी में नौकरी लग गई। इसके बाद विपिन के तेवर बदल गए। अंजू ने छिबरामऊ कोतवाली में विपिन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। जेल जाने व नौकरी पर खतरा मंडराते देख विपिन ने अंजू से शादी कर ली और दुष्कर्म के मामले में समझौता कर लिया।


बाद में कोर्ट मैरिज भी की। लेकिन, विपिन के घर वालों ने अंजू को ससुराल में रखने से मना कर दिया। इस बीच विपिन अंजू को मायके में छोड़कर नौकरी पर लद्दाख चला गया। आरोप है कि, जब वह मायके से ससुराल लौटी तो उसे घर से भगा दिया गया। पांच दिन पहले अंजू थाने पहुंची और ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग करने लगी। मामला जब सुर्खियों में आया तो पुलिस वालों ने उसे ससुराल लाकर छोड़ दिया। कहा कि, अब कोई प्रताड़ित नहीं करेगा। मंगलवार को अंजू की मां कपड़े लेकर उसकी ससुराल आई थी। लेकिन बुधवार सुबह दोनों का रक्त रंजित शव मिला। पुलिस ने मृतका के देवर कुलदीप को गिरफ्तार किया है। वह मंगलवार को ही दिल्ली से घर लौटा था। हत्या के शक की सुई उसी पर घूम रही है।